फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shri Ram Katha will dissolve purity in a toxic environment: Chinmayanand

चुनावी माहौल से विषाक्त हुए वातावरण में आध्यात्मिक पवित्रता लाएगी श्रीराम कथा

Fri, 25 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha will dissolve purity in a toxic environment: Chinmayanand
शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को मुमुक्षु महोत्सव-2022 के क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम में शुक्रवार से तीन मार्च तक प्रस्तावित मुमुक्ष महोत्सव आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के कारण अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। अपनी आयु के 75 वर्ष पूर्ण कर रहे मुमुक्षु शिक्षा संकुल एवं आश्रम के अधिष्ठाता पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने बुधवार को एसएस कालेज में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में आरोप-प्रत्यारोप से कलुषित और विषाक्त हुए वातावरण में भगवान श्रीराम की कथा आध्यात्मिक पवित्रता का रस घोलेगी प्रदान करेगी। उन्होंने कथा व्यास विजय कौशल महाराज का परिचय देते हुए बताया कि उनकी कथा यात्रा पूरे देश में इसी जनपद से शुरू हुई। कहा कि राम नाम का लोक जीवन में प्रचार-प्रसार करने के लिए मुमुक्षु महोत्सव में श्रीराम कथा का अध्याय जोड़ा और उसी शृंखला मेें 22वां आयोजन शुक्रवार से आरंभ होगा।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ रुद्र महायज्ञ से होगा। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कॉलेज परिसर में विजय कौशल महाराज श्रीराम कथा सुनाएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने महोत्सव से जुड़े अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया कि शुक्रवार से महोत्सव के समापन तक प्रतिदिन 11 बजे से सम सामयिक विषयों पर होने वाले सेमिनार में ख्यातिप्राप्त विद्वान उद्बोधन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन सायं सायं 6.30 बजे से स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार में संगीत संध्या होगी और तीन मार्च को रात आठ बजे से कवि सम्मेलन होगा। इसमें देश की प्रमुख कवियत्री डॉ. अनामिका जैन अंबर को सुनने का अवसर मिलेगा। सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed