फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Showed skill in National Invention Award examination

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय आविष्कार पुरस्कार परीक्षा में दिखाया हुनर

Sun, 29 Sep 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Showed skill in National Invention Award examination
शाजहांपुर में कंपोजिट विद्यालय रोटी गोदाम में परीक्षा देते बच्चे। स्रोत : विभाग
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय आविष्कार पुरस्कार परीक्षा हुई। इसमें जिले के प्रत्येक परिषदीय विद्यालय से तीन छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का उद्देश्य कक्षा 6 से 8 के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना रहा।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित कर प्रतियोगिता कराई गई। इनमें डायट मेंटर और विद्यालय के विज्ञान या गणित के एआरपी सदस्य शामिल रहे। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। पहले चरण में पास होने के बाद विद्यार्थी आगे की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बीएसए ने बताया कि ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता 50 अंकों की होती है। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया जाता है। ब्लॉक स्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलता है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 बच्चों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed