फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shops and boundary wall of former MLA's office found illegal

पूर्व विधायक के कार्यालय की दक्षिण की दुकानें व बाउंड्री मिलीं अवैध

Tue, 19 Apr 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shops and boundary wall of former MLA's office found illegal
निगोही क्षेत्र के गांव संडा खास में नाप कर रही राजस्व टीम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। सपा नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पर पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संडा गांव में जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर तहसील से आई राजस्व टीम ने सोमवार को पूर्व विधायक रोशन लाल के निर्मित कार्यालय की नाप की। अधिकारियों के मुताबिक, नाप में कार्यालय के दक्षिण में दुकानें और बाउंड्री अवैध पाई गई। वहीं निगोही थाना परिसर की फिर से नाप की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने रोशन लाल द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को दोपहर तीन बजे तिलहर तहसील से नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी, कानूनगो श्रीकांत दीक्षित, लेखपाल निगोही थाने आए। यहां से पुलिस बल के साथ गांव संडा खास पहुंचे। राजस्व टीम ने पूर्व विधायक रोशनलाल के नवनिर्मित कार्यालय भवन और दुकान की नाप की। नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी ने बताया कि कार्यालय भवन के दक्षिण दिशा में दुकानें व बाउंड्री अवैध है। इस टीम ने निगोही थाना परिसर व थाने के सामने पूर्व विधायक रोशनलाल के भवन की माप की है।
विज्ञापन

हमारे बेटे ने जमीन को खरीदा था। बेटे के निधन के बाद पुत्रवधु रुचि वर्मा ने जमीन पर निर्माण को करा लिया था। पुत्रवधु के पास इस जमीन के अलावा कोई जायदाद नहीं है। यह आबादी वाला क्षेत्र है। स्थानीय स्तर पर बदले की भावना के साथ काम किया जा रहा। सीएम के संज्ञान में आने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होगी, ऐसा विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed