फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shooter Oshin selected... will play for Bengaluru Bulls Eye.

Shahjahanpur News: निशानेबाज ओशीन का चयन...बंगलूरू बुल्स आइज की ओर से खेलेंगी

Thu, 23 Jul 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shooter Oshin selected... will play for Bengaluru Bulls Eye.
एयर राइफल निशानेबाज ओशीन अनेजा। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज ओशीन अनेजा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश की पहली और विश्व की सबसे बड़ी स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग (एसएसपीएल) में जगह बना ली है। नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित लाइव फ्रेंचाइजी ऑक्शन में बंगलूरु बुल्स आइज टीम ने ओशीन को अपनी टीम के लिए चुना।
विज्ञापन

मोहल्ला बहादुरगंज निवासी ओशीन के अनुसार, एसएसपीएल का आयोजन आईपीएल की तर्ज पर फ्रेंचाइजी मॉडल के आधार पर किया जा रहा है। लीग के लिए देशभर में आयोजित ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों का चयन किया गया था। इसके बाद चुने गए खिलाड़ियों में उत्कृष्ट निशानेबाजों को ऑक्शन में शामिल किया गया। ऑक्शन में उनका चयन किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि वह लीग में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed