फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shivsena protest

शिवसेना ने फूंका कंगना, राशिद और खुर्शीद का पुतला, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

Thu, 18 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
shivsena protest
खिरनी बाग चौराहे पर कंगना रनौत, राशिद अल्वी और सलमान खुर्शीद के पुतले को दहन करते शिव सेना कार्यक? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शिव सेना ने बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया। इसमें तमाम नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया गया। इसके बाद कंगना रनौत, राशिद अल्वी और सलमान खुर्शीद के पुतले को दहन किया गया। सभी ने एक स्वर में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर जेल भेजने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को रौसर कोठी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष शिवम पांडेय ने बाला साहब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि बाला साहेब ने हिंदुत्व के लिए बहुत उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसके बाद डोर-टू-डोर जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। पदाधिकारियों ने लोगों को शिवसेना की नीतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान के बाद रौसर कोठी से बाइक रैली निकालते हुए शिवसैनिक शहीद स्तंभ पर पहुंचे। यहां कंगना रनौत, राशिद अल्वी, सलमान खुर्शीद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद तीनों के पुतले फूंके गए। उनका कहना था कि तीनों आतंकवाद की भाषा बोलते हैं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके रासुका लगाई जानी चाहिए। इस दौरान महानगर प्रमुख शैलेश कुमार, श्याम पांडेय, अनमोल मिश्रा, नंदन बाजपेयी, पिंटू पाल, गोपी सिंह, विशाल मौर्य, अनिल मौर्या, सतीश प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed