फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shivani and Ayush Triumph in the 100-Meter Race

Shahjahanpur News: सौ मीटर दौड़ में शिवानी और आयुष ने मारी बाजी

Wed, 18 Mar 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shivani and Ayush Triumph in the 100-Meter Race
डॉ.सुदामा प्रसाद  विद्यास्थली के मैदान पर खेलकूद में ऊंची कूद में भाग लेता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयो
शाहजहांपुर। जिलास्तरीय जूनियर वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। सौ मीटर दौड़ में शिवानी वर्मा व आयुष सबसे तेज धावक बने। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुए खेलकूद का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शिवानी वर्मा प्रथम, राधिका द्वितीय, सिमरन तृतीय, 200 मीटर में राधिका प्रथम, अंजलि द्वितीय, भावना तृतीय रहीं।
विज्ञापन

चार सौ मीटर में अंजलि, प्रांजलि, भावना, 800 मीटर में आशा, प्रांजलि, निहारिका, 1500 मीटर में नेहा, निहारिका, मानवी, तीन हजार मीटर में आशा, नेहा, रागिनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। लंबी कूद में शिवानी प्रथम, श्रेया यादव द्वितीय व कावेरी तृतीय रहीं। ऊंची कूद में प्राची वर्मा ने बाजी मारी। ललिता दूसरे व खुशी तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में आयुष कुमार प्रथम, अवनीश द्वितीय व अनुभव सिंह तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में आयुष कुमार प्रथम, अवनीश द्वितीय व निखिल तृतीय रहे।
जूडो के 36 किलोग्राम वर्ग में अदीबा फातिमा प्रथम, 40 किलोग्राम में काव्या गुप्ता प्रथम, प्रिया द्वितीय, 44 किलोग्राम में अंशिका गंगवार प्रथम, अंजलि द्वितीय रहीं। 48 किलोग्राम में श्रद्धा सिंह ने बाजी मारी। समापन पर जिला कबड्डी संघ के सचिव राहुल तोमर ने पुरस्कार बांटे।

कार्यक्रम में पंकज सक्सेना, निशांत चौधरी, अजय पाल वर्मा, मुजाहिद अली, इरफान खान, शकील अहमद, महजबी, वंदना सैनी, सचिन प्रेमी, अनूप मिश्रा, सुशील भारती आदि मौजूद रहे।

डॉ.सुदामा प्रसाद  विद्यास्थली के मैदान पर खेलकूद में ऊंची कूद में भाग लेता खिलाड़ी। स्रोत: आयो

डॉ.सुदामा प्रसाद  विद्यास्थली के मैदान पर खेलकूद में ऊंची कूद में भाग लेता खिलाड़ी। स्रोत: आयो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed