{"_id":"5707efea4f1c1b406fc81104","slug":"shell-mother-daughter-day-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन हुई मां शैल पुत्री की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन हुई मां शैल पुत्री की आराधना
Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन हुई मां शैल पुत्री की आराधना
Link Copied
शुक्रवार को वासंतिक चैत्र नवरात्र श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में शुरू हो गए। घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के भक्तों ने नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का आवाहन कर उनकी विधि विधान से स्तुति की और सुख-संपत्ति की कामना की। नवरात्र के पहले दिन हिंदू समाज के अधिकांश महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उपवास रखकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। यहां तक कि बच्चे भी उपवास रखने में पीछे नहीं रहे। सुबह से ही घरों में घट स्थापना की तैयारियां जोरशोर सेे चलने लगी थीं। स्नानादि से निवृत्त होकर महिलाओं और पुरुषों ने देवी भगवती के मंडप में कलश स्थापना की और पूजा-अर्चना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके बाद मंदिरों में पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए। बिसरात स्थित मां काली मंदिर, मंडी स्थित श्री दुर्गा मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, श्री बृजेश्वर धाम मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, मनोकामेेश्वर मंदिर, श्री दुर्गा रतन मंदिर आदि देवालयों में महिलाओं ने देर शाम तक छंद और गीत गाकर मां भगवती का गुणगान किया। नवरात्र पर मंदिरों में भव्य सजावट भी की गई है। बड़े मंदिरों में सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।