फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sheetla Ashtami will be celebrated on 25 March

25 मार्च को मनाई जाएगी शीतला अष्टमी

Wed, 23 Mar 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sheetla Ashtami will be celebrated on 25 March
डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतला अष्टमी के रूप मे मनाया जाता है। यह तिथि इस बार 25 मार्च को पड़ रही है। शीतला अष्टमी पर व्रत करने का खासा महत्व है। मान्यता है कि शीतला माता की कृपा से खसरा, चेचक जैसे आदि रोग दूर होते हैं।
विज्ञापन

श्री रुद्र बालाजी धाम के पुजारी डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि शीतला माता की पूजा की जाती है। इस दिन मां शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। मां को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुु भी बासी भोजन ही खाते हैं। इस दिन घर पर चूल्हा नहीं जलता है, ठंडा खाना ही खाया जाता है।
विज्ञापन

सप्तमी की रात में ही भोग के लिए हलवा और पूड़ी तैयार कर लिया जाता है। अष्टमी के दिन ये प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है। बताया कि स्कंद पुराण के अनुसार मां शीतला को चेचक, खसरा जैसे रोगों से बचाने वाली देवी माना जाता है। बच्चों को रोग मुक्त बनाने के लिए ये व्रत और पूजा उनकी मां करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शुभ मुहूर्त
24 मार्च बृहस्पतिवार रात एक बजे से 25 मार्च शुक्रवार रात 10:35 बजे अष्टमी तिथि रहेगी। यानी शुक्रवार को पूरे दिन अष्टमी है।
मां शीतला के व्रत का विधान
यह दिन व्रत रखने वाले को सुबह स्वच्छ और शीतल जल से स्नान करना चाहिए। इसके बाद मंत्र - मम गेहे शीतलारोगजनितोपद्रव प्रशमन...पूर्वकायुरारोग्यैश्वर्याभिवृद्धिये शीतलाष्टमी व्रत अहं करिष्ये पढ़कर संकल्प लें। ततपश्चात विधि-विधान से पुष्प-गंध आदि से मां शीतला की पूजा करें। पूजा करने के बाद एक दिन पहले बनाए हुए बासी खाने का भोग लगा। बासी मेवे, मिठाई, पुआ, पूरी आदि का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद शीतला स्तोत्र का पाठ करें। यदि शीतला स्तोत्र उपलब्ध न हो तो शीतला अष्टमी की कथा सुनें। रात में मां का जगराता करें और दीपमाला जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed