फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shazia 's body to a wandering spouse

पति का शव देखने को भटक रही शाजिया

Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shazia 's body to a wandering spouse
पति का शव देखने को भटक रही शाजिया
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जंगला निवासी जाहिद खां उर्फ लाला की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसका पता लगने पर बच्चों के साथ पति के अंतिम दर्शन करने पहुंची जाहिद को पत्नी को ससुराल वालों ने भगा दिया। पीड़ित इसकी शिकायत करने थाना सदर बाजार पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। मोहल्ला महमंद जंगला निवासी जाहिद प्राइवेट गाड़ी चलाते थे। रविवार को वह अपने दोस्त थाना सदर बाजार में तैनात सिपाही रमेश के साथ सीतापुर रोड पर किसी काम से गए थे। वहां से लौटते समय उनकी बाइक रोजा क्षेत्र में गुर्री चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसमें घायल हुए जैद खां और सिपाही रमेश को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जाहिद को मृत घोषित कर दिया। इसका पता लगने पर थाने पहुंची पत्नी शाजिया ने बताया कि उसका पति जैद से पिछले दो साल से मनमुटाव चल रहा था। इसी वजह से वह बच्चों वाली जेल के पास अपने मायके में रह रही थी। जाहिद अक्सर अपनी बेटी मुस्कान और बेटे जीशान से मिलने जाया करते थे। जाहिद से उसका तलाक नहीं हुआ है, लेकिन ससुराल वाले झूठा आरोप लगाकर शव देखने नहीं दे रहे हैं। देर शाम तक शाजिया अपने बच्चों के साथ पति के अंतिम दीदार के लिए इधर-उधर भटक रही थी। उधर, परिवार वालों के मुताबिक जाहिद का शाजिया से तलाक हो गया है। दो साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed