{"_id":"cdbf87f4e6de727061c102b5355506ce","slug":"sharp-deterioration-in-transmission-blacked-out-of-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैना ट्रांसमिशन में खराबी से शहर की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैना ट्रांसमिशन में खराबी से शहर की बत्ती गुल
शाहजहांपुर
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से हो रही आपातकालीन बिजली कटौती से लोग पहले से ही परेशान हैं। बुधवार रात करीब छह घंटे तक बिजली कटौती होने से लोग सो नहीं सके। दिन में भी बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार रात करीब नौ बजे पैना ट्रांसमिशन का पोटेंशियल ट्रांसफार्मर बर्स्ट हो गया। इस वजह से रात करीब दो बजे तक बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। ट्रांसमिशन के बिजली विभाग के अधिकारियों ने रात में किसी तरह दूसरी लाइन से जोड़कर बिजली सप्लाई शुरू की। सुबह चार से आठ बजे तक बिजली कटौती की गई। इससे फिर से समस्या खड़ी हो गई। ऑस्ट्रेलिया-इंडिया के बीच हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच की वजह से दोपहर में ट्रांसफार्मर के बर्स्ट को ठीक नहीं किया जा सका। शाम से लेकर रात आठ बजे तक बिजली सप्लाई नहीं की जा सकी।
मैच दिखाने के लिए की वैकल्पिक व्यवस्था
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बिजली विभाग ने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया। ट्रांसमिशन में खराबी आने के बावजूद मैच दिखाने के लिए बिजली सप्लाई को दूसरी लाइनों से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की। इसके चलते ही दिन में काफी लोगों को बिजली सप्लाई दी जा सकी। मैच खत्म होने के बाद ट्रांसमिशन के पोटेंशियल ट्रांसफार्मर बदलने का काम हुआ।
विज्ञापन
पैना ट्रांसमिशन में फॉल्ट हो जाने की वजह से बिजली कटौती हुई। यह आपातकालीन कटौती नहीं है। इसी वजह से ही दिन में भी कटौती हुई। ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने रात आठ बजे फॉल्ट सही करने का आश्वासन दिया है।
- एके शुक्ला, सिटी एक्सईएन, विद्युत विभाग
पोटेंशियल ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। रात में दो बजे दूसरी लाइन से जोड़कर बिजली सप्लाई दी गई। रात आठ बजे तक फॉल्ट सही होने की उम्मीद है।
- संजीव भास्कर, एक्सईएन, विद्युत विभाग, पैना ट्रांसमिशन