{"_id":"627222b713234731c21f1948","slug":"shahjahanpur-youth-shot-dead-in-marriage-ceremony-accused-absconded-from-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार
Wed, 04 May 2022 12:22 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 04 May 2022 12:22 PM IST
सार
मृतक ओम के पिता दिनेश कुमार ने नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी राहुल अग्निहोत्री के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरूर करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुवायां क्षेत्र में शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
पुवायां थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे शादी कार्यक्रम में मामूली कहासुनी होने पर मोहल्ला कुरगंजा के दिनेश कुमार के बेटे ओम (18) की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओम के पिता दिनेश कुमार ने नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी राहुल अग्निहोत्री के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरूर करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार ओर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन