फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur wild animal attack on man gone for grass cutting

शाहजहांपुर: घास काटने गए युवक पर वन्य पशु ने किया हमला, गन्ने की खेत में घात लगाकर था बैठा

Tue, 24 May 2022 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 May 2022 05:22 PM IST
सार

लोगों के मुताबिक खेत से बाघ के दहाड़ने की आवाज आ रही है। गन्ने के खेत में घुसने पर पंजा लगने से धर्मापुर का विशाल भी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्य पशु की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Shahjahanpur wild animal attack on man gone for grass cutting
वन्य पशु ने किया युवक पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर मे बंडा के मोहल्ला ब्रजपालनगर का आशिक अली (21) मंगलवार सुबह घास काटने गया था। गांव बंडी और धर्मापुर के बीच उस पर गन्ने में छिपे वन्य पशु ने हमला कर दिया। सिर, हाथ और चेहरे पर पंजा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


आशिक अली को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। वन्य पशु के हमले की सूचना मिलने पर कई ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया। लोगों के मुताबिक खेत से बाघ के दहाड़ने की आवाज आ रही है। गन्ने के खेत में घुसने पर पंजा लगने से धर्मापुर का विशाल भी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्य पशु की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed