{"_id":"62a1cf5bb4d0353f531271f6","slug":"shahjahanpur-the-bullion-trader-who-went-for-a-walk-in-the-morning-died-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सुबह टहलने निकले सराफा व्यपारी की हादसे में मौत, साथी किसी तरह बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सुबह टहलने निकले सराफा व्यपारी की हादसे में मौत, साथी किसी तरह बचे
Thu, 09 Jun 2022 04:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 09 Jun 2022 04:15 PM IST
सार
उनके साथियों ने बताया कि वे लोग बारहपत्थर चौराहे से आगे शाहजहांपुर रोड पर टहल रहे थे। तभी शाहजहांपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने विपरीत साइड में आकर उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
जलालाबाद थाने के मोहल्ला सदुल्लागंज निवासी सराफा व्यापारी कृष्णकांत दीक्षित (57) गुरुवार सुबह करीब चार बजे पड़ोस के ही अपने दो अन्य साथियों के साथ टहलने के लिए घर से निकले थे। तभी एक वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उनके साथियों ने बताया कि वे लोग बारहपत्थर चौराहे से आगे शाहजहांपुर रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा वाहन अचानक विपरीत साइड में आ गया। इस दौरान वे दो लोग किसी तरह बच गए, जबकि सराफा व्यापारी को टक्कर लगने से वह उछलकर दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हादसे में कृष्णकांत बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन