{"_id":"629b48dfb5f97e3bb344249b","slug":"shahjahanpur-son-father-climb-on-water-tank-keeping-their-demand-in-front-of-adm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: अधिकारियों से परेशान पिता-पुत्र पुवायां तहसील में टंकी पर चढ़े, आधे घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: अधिकारियों से परेशान पिता-पुत्र पुवायां तहसील में टंकी पर चढ़े, आधे घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Sat, 04 Jun 2022 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 04 Jun 2022 05:29 PM IST
सार
जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आधे घंटे की मशक्कत के बाद समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई। दोनों से पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े पिता-पुत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां तहसील क्षेत्र के गांव महाऊ महेश निवासी श्याम बहादुर का परिवार के लोगों से जमीनी विवाद को लेकर एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर उसे परेशान कर रहे हैं और उसे जमीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को श्याम बहादुर अपने पुत्र जितेंद्र कुमार के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम के सामने पेश हुआ और जमीन दिलवाने की गुहार की। एडीएम ने मामले को दिखवाने की बात कही तो इससे खफा होकर दोनों लोग पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे तहसील परिसर में ही बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आधे घंटे की मशक्कत के बाद समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई। दोनों से पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन