फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur real brothers died in a road accident on Diwali 2023

दिवाली पर बुझे चिराग: दिल्ली से घर से लिए निकले थे सगे भाई, संभल में बेकाबू बाइक फिसली, दोनों की हुई मौत

Mon, 13 Nov 2023 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Nov 2023 10:01 AM IST
सार

शाहजहांपुर के रहने वाले सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिल्ली से लौटते समय संभल जिले में उनकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Shahjahanpur real brothers died in a road accident on Diwali 2023
हादसे में सगे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। दिवाली पर घर के चिराग बुझ गए। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के गांव जरीननगर के रहने वाले दो सगे भाई रतनपाल (23) और रामनपाल (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। इनके पिता सूरजपाल ने बताया कि उनके दोनों बेटे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। 
विज्ञापन


10 नवंबर की शाम को दिल्ली से काम करके दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी संभल जिले के गुन्नौर के पास बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। घटना में रतनपाल की मौके पर ही मौत हो गई और रमनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस ने परिवार के लोगों को दी तो वह शाहजहांपुर से गुन्नौर पहुंचे। वहां के अस्पताल से घायल रमनपाल को बरेली में रेफर करा लिया। यहां अस्पताल में रविवार को रमनपाल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दिवाली के दिन अंतिम संस्कार से गांव में भी मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed