फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur ranks first in paddy production in the division

Shahjahanpur News: धान उत्पादन में मंडल में पहले स्थान पर शाहजहांपुर

Sat, 28 Sep 2024 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur ranks first in paddy production in the division
जैतीपुर क्षेत्र में खेत में लहलहा रही धान की फसल। संवाद  
शाहजहांपुर। धान के उत्पादन में जिला मंडल में प्रथम स्थान पर है। जिले में रकबे में भी सबसे अधिक उत्पादकता हो रही है। 32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से जिले में उत्पादकता हो रही है। मंडल के अन्य जिलों में रकबा के साथ उत्पादकता भी कम है।
विज्ञापन

जिले में धान की फसल सभी तहसीलों में होती है। इसमें पुवायां तहसील में सबसे अधिक धान की फसल का उत्पादन होता है। किसान धान की अच्छी किस्म की पैदावार करते हैं। खरीफ की धान प्रमुख फसल है। गन्ना के अलावा अधिकतर किसान धान की खेती करते हैं। जमीन उपजाऊ होने की वजह से जिले में धान की उत्पादकता भी अधिक है। धान की फसल करने वाले बड़े किसान भाव अच्छे मिलने पर दूसरे राज्यों में भी धान का निर्यात करते हैं। हालांकि पिछले वर्ष से धान के निर्यात पर रोक लगाई गई है। फिर भी भारी मात्रा में अच्छी किस्म से लेकर मोटे धान तक की मांग दूसरे राज्यों में है।
विज्ञापन

------
नदियों की वजह से उपजाऊ है जमीन
जिला चारों तरफ से नदियों से घिरा हुआ है। इस वजह से यहां की जमीन उपजाऊ है। इसलिए यहां पर धान और गेहूं दोनों की खेती अच्छी होती है। लागत भी कम आने की वजह से किसान धान की खेती करता है। इस बार बारिश भी अच्छी हुई है तो धान का उत्पादन अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्ष 2023-24 में मंडल में जिले की स्थिति
जनपद क्षेत्रफल (हेक्टेयर) उत्पादन (एमटी) उत्पादकता (क्विंटल प्रति हेक्टेयर )
शाहजहांपुर 214.812 683.691 31.84
बरेली 164.379 482.781 29.37
पीलीभीत 139.872 345.903 24.74
बदायूं 102.253 228.433 22.34
-------
वर्ष 2024-2025 की अनुमानित स्थिति
शाहजहांपुर 212.635 689.616 32.86
बरेली 162.713 493.125 30.31
पीलीभीत 138.455 353.314 25.52
बदायूं 101.217 233.327 23.05
---------
किसानों से समय से धान की बोआई समय से की है। अच्छी किस्म की फसल रोपी गई है। इस बार किसानों ने हाइब्रिड बीज का इस्तेमाल किया है। बारिश अच्छी हुई है। इससे संभावना जताई जा रही है कि उपज पिछले वर्ष से अधिक अच्छी होगी।
- विकास किशोर, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed