फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur polytechnic girl student consume poison she accused warden of making obscene video

शाहजहांपुर: पॉलीटेक्निक की छात्रा ने खाया जहर, वार्डन पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Thu, 16 Dec 2021 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Dec 2021 01:53 PM IST
सार

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच अनुशासन समिति को सौंप दी गई है। वार्डन प्रीति वर्मा ने आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
Shahjahanpur polytechnic girl student consume poison she accused warden of making obscene video
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शाहजहांपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने गुरुवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन


छात्रा ने वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि पहले वार्डन ने उसे साथी छात्राओं से पिटवाया। इसके बाद छात्राओं से नहाते वक्त उसका वीडियो बनवा लिया। प्रताड़ना से आजिज आकर उसने जहर खा लिया है। छात्रा बस्ती की रहने वाली है। उसके परिजन शाहजहांपुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बेहतर है छात्रा की स्थिति
वहीं राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच अनुशासन समिति को सौंप दी गई है। वार्डन प्रीति वर्मा ने आरोपों से इनकार किया है। अभी कॉलेज की ओर से पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का कहना है कि छात्रा की तबीयत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed