{"_id":"63da42d614c77b714c294570","slug":"shahjahanpur-police-reached-hardoi-in-search-of-buffaloes-of-district-panchayat-president-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष की भैंसों की तलाश में हरदोई पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष की भैंसों की तलाश में हरदोई पहुंची पुलिस, खाली हाथ लौटी
Wed, 01 Feb 2023 05:16 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:16 PM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के आवास से दो भैंस चोरी होने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के तीन सदस्यों की तलाश की जा रही है। भैंसों का भी सुराग नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष की भैंसें लोडर में लादकर ले गए थे चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की चोरी की गईं भैंसें तलाशने में पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया है। थाना निगोही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बाकी की गिरफ्तारी के लिए हरदोई और निगोही तक दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस का मानना है कि आरोपी गांव छोड़कर गैर जनपद भाग गए हैं।
विज्ञापन
सिंधौली थाना क्षेत्र के नियामतपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की डेयरी से 25 जनवरी की रात को दो भैंसें चोरी हो गईं थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अजय यादव ने एसपी को मामले की जानकारी दी थी। सीसीटीवी फुटेज में चार चोर नजर आ रहे थे, जो पिकअप में भैंसें लोड कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने डेयरी पर कार्यरत नेपाल की ओर से केस दर्ज कर लिया। भैंसों को तलाश करने के लिए सिंधौली, निगोही और थाना सदर पुलिस को लगाया गया। निगोही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश की जा रही है। सिंधौली पुलिस ने हरदोई और निगोही में दबिश दी है। वहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा है।
विज्ञापन