फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur-Palia highway pits killed the girl

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे के गड्ढों ने ली युवती की जान

Wed, 04 Nov 2020 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur-Palia highway pits killed the girl
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे के गड्ढों ने एक युवती की जान ले ली। सोमवार सुबह चचेरे भाई के साथ स्कूटर से जाते समय पहिया गड्ढे में चला गया, जिससे झटका लगने पर युवती सड़क पर गिर गई। इसी दौरान आ रहे ट्रक से कुचलकर उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। थाना बंडा क्षेत्र के मुरादनगर निवासी रुखसार (18) अपने चचेरे भाई हुमायूं के साथ स्कूटर पर बैठकर अपनी ननिहाल जा रही थी। हुमायूं के मुताबिक वह शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर सिंधौली इलाके के ग्राम महानंदपुर के सामने पहुंचा होगा तभी अचानक उसके स्कूटर का पहिया गड्ढे में चला गया, जिससे झटका लगने पर अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन

इससे रुखसार सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने रुखसार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आकर स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में हुमायूं बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे इससे पहले चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सिंधौली पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसका पता लगने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर जा पहुंचे। रुखसार पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed