फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur News young man took out head of elderly from pyre for tantra learning

Shahjahanpur News : तंत्र-मंत्र के लिए घिनौनी हरकत, चिता से बुजुर्ग का सिर निकाला, गिरफ्त में आरोपी

Wed, 27 Jul 2022 07:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Jul 2022 07:06 PM IST
सार

कुबेर गंगवार की मौत के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे खेत में उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव का ही उपेंद्र उर्फ गोपी शराब के नशे में अपने दो दोस्तों के साथ वहां आया और तीनों ने चिता की लकड़ी हटाकर कुबेर गंगवार का सिर बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Shahjahanpur News young man took out head of elderly from pyre for tantra learning
घटना के बाद थाने में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में तिलहर के गांव पिपरौली निवासी कुबेर गंगवार (60) की सोमवार शाम को मौत हो गई। मंगलवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के लौटने के बाद गांव के एक युवक ने कुबेर का सिर चिता से निकाल लिया। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुबेर गंगवार की मौत के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे खेत में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता ठंडी पड़ने के बाद परिजन खेत से लौट आए। इस बीच गांव का उपेंद्र उर्फ गोपी शराब के नशे में आया। बताते हैं कि उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। तीनों ने चिता की लकड़ी हटाकर कुबेर गंगवार का सिर बाहर निकाल लिया। सिर को उपेंद्र अपने घर ले गया।
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों द्वारा पूरे वाकया देख लेने पर गांव में सूचना दी गई। शाम को कुबेर के परिजन समेत गांव के तमाम लोग इकट्ठा होकर उपेंद्र के घर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। उपेंद्र की मां ने बेटे के घर में नहीं होने की जानकारी दी। भीड़ द्वारा घर में घुसने की चेतावनी देने पर पुलिस आरोपी उपेंद्र को पकड़ लाई। इस बीच पुलिस ने कुबेर गंगवार का सिर भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उपेंद्र का दोस्त तंत्र विद्या करता है। इसी के लिए सिर चिता से निकाला होगा। मृतक के बेटे विशाल ने थाने में तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। 

 

दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव पिपरोली निवासी कुबेर गंगवार की मौत के बाद उनकी चिता से सिर निकालकर ले जाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। परिजन के नाराजगी जताने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी उपेंद्र उर्फ गोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे आरोपी रुद्रपुर गांव निवासी मनोज को पुलिस ने एक होटल से हिरासत में लिया है। जबकि सुरेंद्र अभी भागा चल रहा है। मनोज ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र के पिता तंत्र-मंत्र करते हैं। उसी के लिए चिता से कुबेर गंगवार का सिर निकाला होगा। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। भागे हुए आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed