{"_id":"61d9eeb6c823a8227f11f397","slug":"shahjahanpur-lucknow-passenger-train-ran-almost-empty-on-the-first-day-shahjahanpur-news-bly4719581187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन लगभग खाली चली शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन लगभग खाली चली शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे ने शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर का संचालन शनिवार को शुरू कर दिया। पहले दिन ट्रेन लगभग खाली चली और 50 हजार रुपये से अधिक का डीजल फुंक गया। शाहजहांपुर से लखनऊ आने-जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन का संचालन रेलवे की ओर किया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगने पर सभी यात्री ट्रेनों के साथ इसका संचालन भी बंद हो गया था।
अब रेलवे ने एक बार फिर से दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इनमें शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर शनिवार को सुबह 5 बजे शाहजाहंपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, लेकिन शाहजहांपुर और रोजा से यात्रियों ने ट्रेन से यात्रा का टिकट ही नहीं खरीदा और बिना यात्रियों के ही रवाना हो गई।
लोको निरीक्षक वीरेंद्र झा के बताया कि इस ट्रेन को छह घंटे शाहजहांपुर से लखनऊ पहुंचने में लगते हैं। वर्तमान समय में किराया भी अधिक लग रहा है। वहीं दूसरी ओर मेल/एक्सप्रेस तीन घंटे में ही शाहजहांपुर से लखनऊ पहुंचा देती हैं। इसकी वजह से पैसेंजर ट्रेन से यात्रा के लिए यात्री आकर्षित नहीं हुए। शनिवार को ट्रेन का संचालन होने पर 750 लीटर डीजल की खपत हुई, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये से अधिक होती है।