{"_id":"62989748b40402558850be43","slug":"shahjahanpur-leopard-killed-calf-villagers-in-anger-and-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: तेंदुए ने फार्म हाउस पर बछड़े को मार डाला, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: तेंदुए ने फार्म हाउस पर बछड़े को मार डाला, दहशत में ग्रामीण
Thu, 02 Jun 2022 04:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:26 PM IST
सार
देवेंद्र सिंह की सूचना के बाद भी गुरुवार दोपहर तक वन विभाग टीम मौके पर नहीं पहुंची है। इससे लोगों में रोष और दहशत है।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से बछड़े की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा के गांव नवदिया बंकी के पास से ही टाइगर रिजर्व पीलीभीत के जंगल शुरू हो जाते हैं। बुधवार रात जंगल से तेंदुआ गांव के देवेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर आ गया। देवेंद्र सिंह के पशु फार्म हाउस पर लोहे के जाल के अंदर बंधे थे। तेंदुए ने जाल के अंदर घुस कर बछड़े को पकड़ लिया और उसे फार्म हाउस से बाहर ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बछड़े के चिल्लाने पर देवेंद्र सिंह ने टार्च जलाई तो तेंदुए को बछड़े को खींचते देखा। उनके शोर मचाने पर परिवार के लोग और पड़ोसियों ने भी शोर मचाया तो तेंदुआ मृत बछड़े को मौके पर ही छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह की सूचना के बाद भी गुरुवार दोपहर तक वन विभाग टीम मौके पर नहीं पहुंची है। इससे लोगों में रोष और दहशत है। जनपद पीलीभीत की दिउरिया रेंज के रेंजर विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया तेंदुए ने बछड़े को शिकार किया है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन