{"_id":"61a213908a1e3016547bd8e4","slug":"shahjahanpur-high-tension-wire-electrocuted-couple-husband-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दंपती, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दंपती, पति की मौत
Sat, 27 Nov 2021 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 27 Nov 2021 04:59 PM IST
सार
दो महीने पहले जिला पंचायत सदस्य ने मकान के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की थी लेकिन बिजली निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को हादसा हो गया।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आए दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सिंगापुर के रहने वाले दंगल सिंह (50) शुक्रवार रात करीब नौ बजे मकान की छत से लकड़ी उठाने गए थे। दंगल सिंह लकड़ी उठाने के दौरान छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। बचाने दौड़ी पत्नी जसोदा को भी करंट लग गया।
विज्ञापन
दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात करीब दस बजे दंगल सिंह की मौत हो गई। पत्नी का इलाज चल रहा है। दो महीने पहले जिला पंचायत सदस्य ने मकान के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की थी लेकिन बिजली निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को हादसा हो गया।
विज्ञापन