{"_id":"6299d59952df065f046e7c64","slug":"shahjahanpur-fire-breaks-out-in-rajkiya-medical-college-third-floor-building-evacuated","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल में आग लगी, खाली कराया गया वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल में आग लगी, खाली कराया गया वार्ड
Fri, 03 Jun 2022 03:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jun 2022 03:04 PM IST
सार
प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। रूम में कबाड़ रखा हुआ था, जो जल गया। एहतियातन वार्ड को खाली कराया गया था।
विज्ञापन
fire in shahjahanpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह बड़ी घटना होने से बच गई। सुबह करीब पांच बजे मेडिकल कॉलेज में शार्ट सर्किट से तीसरी मंजिल पर कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
जिस रूम में आग लगी वहां मेडिकल से संबंधित सामान रखा हुआ था। धुआं उठता देखकर पास के मेल वार्ड में मरीज घबरा गए। तुरंत ही मेडिकल स्टाफ आ गया और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन
अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से थोड़ी देर में कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग मरीजों के वार्ड तक नहीं पहुंची। इसके बाद वार्ड को खाली करा लिया गया। इस वार्ड में खांसी-बुखार के करीब 40 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। रूम में कबाड़ रखा हुआ था, जो जल गया। एहतियातन वार्ड को खाली कराया गया था।