फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Car full of bridesmaids and tractor trolley collide seven injured including groom

शाहजहांपुर: बरातियों से भरी कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, दूल्हा समेत सात घायल

Wed, 08 Jun 2022 05:10 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 08 Jun 2022 05:10 PM IST
सार

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव राजपूर निवासी विजय कुमार की बरात गोरखपुर जिले में जा रही थी। रोजा की न्यू साइडिंग के पास सीमेंट लोड कर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बरातियों की बोलेरो में टक्कर मार दी, जिसमें सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Shahjahanpur Car full of bridesmaids and tractor trolley collide seven injured including groom
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने बोलेरो में मारी टक्कर - फोटो : SELF

विस्तार

रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार सीमेंट से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की बरातियों से भरे बोलेरो वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा समेत सात लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के गांव राजपूर निवासी विजय कुमार की शादी गोरखपुर के नरौरी थाने के गांव प्रतापगढ़ में शंकर की बेटी निशा के साथ तय हुई थी। एक सप्ताह पहले तिलक की रस्म संपन्न हुई थी। बुधवार को बरात थी। दूल्हे विजय के साथ गाड़ी में विजयपाल, प्रदीप, धर्मपाल, कल्लू, परवेज, हरवान सिंह, मनसुख आदि थे। गाड़ी नरेंद्र कुमार चला रहा था।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे रोजा की न्यू साइडिंग के पास सीमेंट लोड कर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले टेंपो में टक्कर मारी फिर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो में टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोजा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बरातियों को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगे की ओर रवाना कर दिया। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed