फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Ambulance did not come on time, lady constable help for woman delivery

शाहजहांपुर: वक्त पर नहीं आई एंबुलेंस, रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला सिपाही ने कराई डिलीवरी

Wed, 28 Jul 2021 04:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 28 Jul 2021 04:29 PM IST
सार

घटना 26 जुलाई की है जब रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक गर्भवती को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस के साथ डायल-112 में कॉल की गई।

विज्ञापन
Shahjahanpur: Ambulance did not come on time, lady constable help for woman delivery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पुलिस पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद इन्हें लेकर आपकी सोच में बदलाव हो सकता है। घटना 26 जुलाई की है जब रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक गर्भवती को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस के साथ डायल-112 में कॉल की गई। एंबुलेंस तो समय पर नहीं आ सकी लेकिन डायल-112 की पुलिस पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई। महिला की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे अस्पताल ले जाया जा सके। इस पर महिला आरक्षी ने गर्भवती की सास के साथ मिलकर सड़क किनारे महिला की डिलीवरी कराई। बाद में मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की चार बेटियां हैं। उसकी पत्नी गर्भवती हुई और जब प्रसव का समय नजदीक आया तो उसे किसी ने सलाह दी कि अगर स्थान परिवर्तन करा दिया जाए तो बेटा होगा। बेटे की चाहत में 26 जुलाई को चारों बेटियों, सास के साथ गर्भवती महिला पीलीभीत जिले में स्थित अपनी ससुराल जा रही थी। दोपहर लगभग 12 बजे रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर को नीचे से पार करते समय महिला को दर्द होने लगा। 
विज्ञापन


क्रॉसिंग के आगे सड़क किनारे एक अस्थायी दुकान के अंदर महिला को लिटा दिया गया। अजय कुमार नाम के व्यक्ति ने डायल-112 में सूचना दे दी। पांच मिनट में पीआरवी-1344 मौके पर पहुंच गई। महिला सिपाही बिन्टू पुष्कर और महिला की सास ने मिलकर डिलीवरी कराई। इसके बाद मां और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला डॉक्टर ने चेकअप के बाद दोनों को सुरक्षित बताया। तब तक महिला के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सभी ने पुलिस के संवेदनशील प्रयास की सराहना की। एसपी एस आनंद ने भी महिला सिपाही की तत्परता की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed