फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur After 27 years the location of the second sexual assault accused in Hyderabad

Shahjahanpur: 27 साल बाद दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के दूसरे आरोपी की लोकेशन हैदराबाद में, एक हो चुका है गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2022 09:54 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 05 Aug 2022 09:54 PM IST
सार

चार मार्च को लखनऊ की महिला ने न्यायालय के आदेश पर थाना सदर बाजार में रिपोर्ट कराई थी। महिला ने बताया था कि 1994 में वह थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी बहन के घर रहती थी। तब उसकी उम्र 13 वर्ष थी।

विज्ञापन
Shahjahanpur After 27 years the location of the second sexual assault accused in Hyderabad
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सदर बाजार की पुलिस 27 साल के बाद दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे के दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने छह दिन पहले आरोपी मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी नकी हसन उर्फ ब्लेडी की लोकेशन हैदराबाद में मिली है। तलाश में जुटी पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


चार मार्च को लखनऊ की महिला ने न्यायालय के आदेश पर थाना सदर बाजार में रिपोर्ट कराई थी। महिला ने बताया था कि 1994 में वह थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी बहन के घर रहती थी। तब उसकी उम्र 13 वर्ष थी।
विज्ञापन


आरोप है कि एक दिन उसे अकेला देखकर पड़ोसी नकी हसन उर्फ ब्लेडी घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। दूसरे दिन उसका भाई गुड्डू आया और उसने धमकाते हुए दुष्कर्म किया। दोनों भाई दो वर्ष तक दुष्कर्म करते रहे। वह गर्भवती हुई तो पूरा वाकया बहन-बहनोई को बताया। डॉक्टर ने कम उम्र होने की बात कहकर गर्भपात से इन्कार कर दिया। उसने एक पुत्र को जन्म दिया। उसने बेटे को अपने रिश्तेदार को दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म से जन्म लेने वाले बेटे ने ही किया एफआईआर करने के लिए प्रेरित

महिला के मुताबिक परिजन ने बाद में उसकी शादी लखनऊ में कर दी थी। उसके अतीत के बारे में पता चलने पर पति ने उसे तलाक दे दिया था। इस बीच महिला का बेटा बड़ा हुआ। उसने अपनी मां के पास आकर पिता के बारे में पूछा। जब उसे पूरे घटनाक्रम का पता चला तो उसने मां को आरोपियों पर सजा दिलाने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद पीड़िता ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी। उसका डीएनए टेस्ट कराया गया। बेटे की डीएनए रिपोर्ट एक आरोपी से मैच हुई। कोर्ट के आदेश के बाद महिला की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गई। 31 जुलाई की रात पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू को ईदगाह के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दूसरे आरोपी नकी हसन उर्फ ब्लेडी की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि ब्लेडी हैदराबाद जाकर बस गया है।

दुष्कर्म के एक आरोपी मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संजय कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed