{"_id":"62a1d122b849194dd1091e34","slug":"shahjahanpur-12-year-old-boy-dies-due-to-bull-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सांड़ के हमले से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सांड़ के हमले से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 09 Jun 2022 04:23 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 09 Jun 2022 04:23 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि शिवकुमार गुरुवार सुबह करीब छह बजे तालाब के किनारे टहलने गया था, जहां एक सांड़ ने शिवकुमार को उठाकर फेंक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांड़ के हमले में बालक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी 12 वर्षीय बच्चे पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शिवकुमार गुरुवार सुबह करीब छह बजे तालाब के किनारे टहलने गया था। अचानक वहां पर आए सांड़ ने शिवकुमार को उठाकर फेंक दिया। सांड़ के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग भागकर आए और सांड़ को वहां से भगाया।
विज्ञापन
घायल को लेकर परिजन सीएचसी आए जहां हालत गंभीर देखकर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन