{"_id":"602d67228ebc3ee97a196946","slug":"shaheed-udyaan-park-shahjahanpur-news-bly4376198148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद उद्यान में दोगुनी वसूली, अब प्रशासन करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद उद्यान में दोगुनी वसूली, अब प्रशासन करेगा जांच
विज्ञापन
शाहजहांपुर का शहीद उद्यान पार्क । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के एकमात्र मनोरंजन पार्क में निर्धारित रेट से ज्यादा वसूली की जा रही है। पांच का इंट्री टिकट दस रुपये में बेचा जा रहा। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराने की बात कही है।
करीब दो दशक पहले नगर विधायक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के अथक प्रयासों से शहीद उद्यान का निर्माण हुआ था। शहर में मनोरंजन के नाम पर यही एकमात्र पार्क है। शहीद उद्यान के गेट पर ही प्रवेश और वाहन स्टैंड का शुल्क लिखा हुआ है। मगर दोगुने रुपये लिए जा रहे हैं। इंट्री का टिकट मात्र पांच रुपये है लेकिन दस रुपये लिए जा रहे हैं। बाइक का स्टैंड शुल्क पांच रुपये है लेकिन दस रुपये लिए जाते हैं। टिकट भी जोर देकर मांगने पर दिया जाता है। टिकट पर कोई राशि भी अंकित नहीं होती। इसकी शिकायत लोगों ने अधिकारियों से की है। पूर्व में तो कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन ने जांच कराने की बात कही है।
लोगों की बात
शहर में प्रकृति के बीच कुछ देर के लिए शांति से बैठकर समय बिताने और बच्चों के मनोरंजन के लिए शहीद पार्क एक अच्छी जगह है, लेकिन यहां माहौल को खराब किया जा रहा है। अपने बच्चों को लेकर पार्क आया था। बच्चों को छोड़कर प्रत्येक व्यक्ति स पार्क में प्रवेश के लिए 10 रुपये लिए गए, लेकिन उसकी कोई रसीद नहीं दी। जिससे लोगों को जानकारी ही नहीं हो पाती कि पार्क में प्रवेश का पांच रुपये किराया है। यह गलत बात है। - इफ्तेखार खां
विज्ञापन
शहीद पार्क में अक्सर घूमने आते हैं। गेट पर दस रुपये लेकर प्रवेश मिलता है, इसकी कोई रसीद नहीं मिलती। बुधवार को भी अपने परिवार के साथ पार्क आया। तब भी दस रुपये ही लिए गए और रसीद नहीं दी गई। - सूफियान
अपने दोस्तों के साथ शहीद पार्क घूमने आया था। पार्क के गेट पर बैठे कर्मचारी ने तीन लोगों के प्रवेश और दो वाहनों को खड़ा करने के लिए उनसे 50 रुपये लिए। जबकि पार्क में कोई पर्ची आदि नहीं दी गई। - आशीष कुमार
यहां पर प्रवेश के लिए दस रुपये लेने के बाद कोई रसीद नहीं मिलती है। पार्क के बाद वाहन खड़े करने पर भी दोगुने रुपये वसूले जाते हैं। जबकि पार्क के बाहर लगे बोर्ड पर शुल्क आधा लिखा हुआ है। - किशन कुमार
मैं अपने परिवार के साथ शहीद उद्यान का भ्रमण करने गया था। जहां पर कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से धन उगाही की जा रही थी, जिस पर आपत्ति जताने पर अभद्रता की गई। इस पर शहीद उद्यान में चल रही टिकट के नाम पर धन उगाही के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर शिकायत दर्ज कराई है। - नरेश पांचाल, निवर्तमान नगर महामंत्री, भाजपा
-
मेरी काफी समय से तबीयत खराब चल रही हैं। पार्क में देखभाल के लिए व्यक्ति रखा था जिसके द्वारा इस तरह की हरकत करने की शिकायत मिली थी। उसको हटा दिया गया है। पार्क में प्रवेश और वाहन पार्किंग आदि के लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित किराया लेकर रसीद उपलब्ध कराई जाती है। - राजेश दीक्षित, ठेकेदार
शहीद पार्क में प्रवेश, रखरखाव और वाहन पार्किंग के लिए प्रशासन की ओर से शुल्क निर्धारित किया गया है। उससे ज्यादा शुल्क नहीं लिया जा सकता है। अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी शहीद उद्यान