{"_id":"594424d54f1c1bba5e8b4801","slug":"sewing-training-women-women-dressing-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं सिलेंगी स्कूली बच्चों की ड्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं सिलेंगी स्कूली बच्चों की ड्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन द्वारा संचालित कौशल विकास मिशन के अंतर्गत महिलाएं सिलाई, ब्यूटीशियन, घरेलू उपयोगी खाद्य वस्तुओं आदि का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनें।
डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान द्वारा जिले की 178 महिलाएं जिन्होंने सिलाई का प्रशिक्षण लिया, उनके सिले हुए ड्रेस का गांधी भवन प्रेक्षागृह में निरीक्षण किया। डीएम ने इस मौके पर कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिलाते हुए हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार स्थापित करने की योजना है।
सभी युवक युवतियां कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत अपनी मनचाही ट्रेड में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं। डीएम ने शुक्रवार को सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त 178 युवतियों को बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस सिलने के लिए नामित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को रोजगार लिए लगातार उनकी देखरेख की जाती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवती को आवश्यकतानुसार बैंक से ऋ ण भी दिलाया जाएगा।
इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए अजयप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंर्तगत 10 महिलाओं का समूह बना लें। खाता खोलकर आपस में लेन-देन भी करती रहें। शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत उन्हें भी अनुदान व ऋ ण मिलेगा। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने स्कूली बच्चों के ड्रेस सिलाई हेतु स्कूलों का आवंटन किया। उपजिलाधिकारी सदर रामजी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व महिला प्रशिक्षाणर्थी आदि मौजूद रहे।