फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven people named for injuring uncle and nephews

Shahjahanpur News: चाचा-भतीजों को घायल करने पर सात लोग नामजद

Fri, 03 Oct 2025 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Seven people named for injuring uncle and nephews
तिलहर। मिर्गापुर गांव में गत 20 सितंबर की रात खेत पर जा रहे चाचा-भतीजाें को रंजिशन पीटकर घायल करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव के दीपक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि खेत पर फसलों की रखवाली को जाते वक्त रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के रामकिशोर, भगवानदास, दाताराम, बालकराम, श्रवण कुमार, श्रीकृष्णा और अरुण कुमार ने रोक लिया और अपने खेत में जानवर भगाने का आरोप लगाते हुए गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाव के लिए शोर करने पर भतीजे आकाश और श्यामवीर मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हमले में उनके और भतीजे आकाश के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed