{"_id":"69de83f875d7ab70190f5ca2","slug":"seven-laborers-injured-in-a-collision-between-a-tractor-trolley-and-a-car-on-the-highway-in-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-170592-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली व कार की टक्कर में सात श्रमिक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली व कार की टक्कर में सात श्रमिक हुए घायल
विज्ञापन
खुटार में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर। संवाद
खुटार। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर खुटार के गांव अठकोना मोड़ के पास गेहूं भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार टकराने से सात लोग घायल हो गए। तीन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सोमवार रात श्रमिक लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव सुंदरपुर से ट्रैक्टर-ट्राॅली में गेहूं के बोरे भरकर पूरनपुर जा रहे थे। दस श्रमिक-ट्राॅली में गेहूं के बोरों के ऊपर बैठे थे। अठकोना मोड़ के पास खुटार की ओर से आ रही कार और ट्रैक्टर-ट्राॅली टकरा गईं। हादसे के बाद ट्राॅली खाई में पलट गई।
ट्राॅली पलटने से पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव रामपुर के मजरा महाराजपुर निवासी श्रमिक जयराम, विवेक, राजेश कुमार, थाना माधोटांडा के गांव गुलाबटांडा निवासी शाकिर शाह, कोहनूर, संजीव घायल हो गए। कार सवार पुवायां के गांव उमरिया निवासी कुलवीर सिंह भी घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने शाकिर शाह, राजेश कुमार और संजीव को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कुलवीर सिंह को परिजन शाहजहांपुर के निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।