फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Senior Citizen Society demanded to start City Hospital

Shahjahanpur News: सीनियर सिटीजन सोसाइटी ने सिटी अस्पताल चालू करने की मांग

Fri, 24 Jan 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizen Society demanded to start City Hospital
कलक्ट्रेट में  नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए सीनियर सिटीजन सोसायटी के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसाइटी ने पुराने जिला अस्पताल में सिटी अस्पताल चालू करने की मांग की। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि वर्ष 1999 में जिला अस्पताल को अजीजगंज में शिफ्ट कर दिया गया था, जिसे वर्ष 2016 में राजकीय मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया गया। शहर से दूर होने के कारण तमाम लोग सरकारी चिकित्सा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मजबूरी में निजी अस्पतालों इलाज कराते हैं।
विज्ञापन

मांग की गई कि पुराने अस्पताल में पर्याप्त जगह है, इसलिए यहां पर सिटी अस्पताल शुरू किया जाए। ऐसा न होने पर 17 फरवरी से एक सप्ताह तक पुराने जिला अस्पताल परिसर में आंदोलन किया जाएगा। मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के बुजुर्गों को पेंशन पाने के लिए कानूनी जटिलताओं से गुजरना पड़ता है। इसकी प्रक्रिया सरल की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला मोहम्मद आमिर खान, रामेंद्र मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, ओंकार मनीषी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed