फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Selection of players for inter-college competition

Shahjahanpur News: अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियाेगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Fri, 14 Nov 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Selection of players for inter-college competition
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में खो-खो के लिए चयनित टीम के साथ प्रोफेसर। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में खो-खो की महिला व पुरुष टीमों का ट्रायल हुआ। इसमें अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव प्रो.फैयाज अहमद ने बताया कि ट्रायल के जरिये महिला खो-खो टीम में मिली मौर्या, प्रिंसी, निराली, ममता, सौम्या, नूरशीरी, शिवांगी, अनामिका, सुनयना, अनु वर्मा, यामिनी, अंशिका शर्मा, मानसी देवी, प्रतिभा आर्यन का चयन किया गया। इसी तरह पुरुष टीम में दीपेंद्र कुमार, आदर्श, कपिल मौर्य, सुमित कुमार, निर्देश कुमार, सुमित, सिद्धार्थ सिंह, अकरम खान, आरिफ खान, रजत पाल और सिद्धार्थ कुमार का चयन किया गया।

ये खिलाड़ी अंतरमहाविद्यालयीय खो-खो महिला-पुरुष प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व प्राचार्य मोहसिन हसन खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस मौके पर डॉ. रोशन सिंह, डॉ. हिना, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. परवेज मोहम्मद, डॉ. शाइस्ता खान, डॉ. जमाल अख्तर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed