Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Selection of ECC educators will be based on the new merit list.

Shahjahanpur News: नई मेरिट के आधार पर होगा ईसीसी एजुकेटर का चयन

Tue, 11 Nov 2025 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Selection of ECC educators will be based on the new merit list.
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी होने पर हुए हंगामे के बाद सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने नई सूची बनवाने के निर्देश दिए है। इसमें पहले 168 उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा। इसमें अगर अभ्यर्थी शामिल नहीं होते हैं तो क्रम के आधार पर दूसरे अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने मंगलवार को विकास भवन में ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के संबंध में गठित की गई कमेटी के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि पदों के हिसाब से तीन गुना अभ्यर्थियों की सूची बनाई जाए। पहले उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थियों को सत्यापन में मौका दिया जाए। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सूची बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सूची तैयार होने के बाद सत्यापन कराया जाए। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने वर्ष 2023 के शासनादेश के आधार पर रेंडम मेरिट सूची बनाई थी। अब उसे नई सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed