फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seize gun houses that are not renovated

Shahjahanpur News: नवीनीकरण नहीं कराने वाले गन हाउस सीज करें

Thu, 08 Feb 2024 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Seize gun houses that are not renovated
कलेक्ट्रेट स्थित शस्त्र अनुभाग का ​निरीक्षण करते जिलाधिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित शस्त्र अनुभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान अभिलेखों का रखरखाव और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नवीनीकरण नहीं कराने वाले गन हाउस को सीज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में डीएम ने पाया कि स्वीकृत होने के बाद भी दो-दो माह विलंब से फाइलें दर्ज की गईं। इस पर उन्होंने आपत्ति जताकर शस्त्र लिपिक दीपेश द्विवेदी, आर्म्स लिपिक नितिन प्रकाश को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शस्त्र संबंधित लेजर पर नंबर दर्ज नहीं मिले तथा पृष्ठ भी प्रमाणित नहीं होने पर नाराजगी जताई। शस्त्र पंजिका आउट पर हस्ताक्षर नहीं पाए गए। डीएम ने प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रशासन एवं नोडल अधिकारी एसडीएम सदर का जवाब तलब करने के लिए निर्देशित किया। मालखाना में जमा शस्त्र का सत्यापन करने, बिना लाइसेंस नवीकरण कराए संचालित गन हाउस को तत्काल सीज कराने, प्रभारी अधिकारी के समक्ष समय से फाइलें प्रस्तुत किए जाने, गन हाउस संबंधित प्रकरणों की जांच कर वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट लगाकर क्लोजर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed