{"_id":"67ec393cd74c26cf840fc4da","slug":"seeing-the-checking-the-e-rickshaw-driver-turned-back-and-ran-away-police-chased-and-caught-him-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-140768-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चेकिंग देख पीछे मुड़कर भागे ई-रिक्शा चालक... पुलिस ने पीछा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चेकिंग देख पीछे मुड़कर भागे ई-रिक्शा चालक... पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
Wed, 02 Apr 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहा पर चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी ने लाइसेंस न होने पर ई-रिक्शा चालक का चालान
शाहजहांपुर। अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शों के विरुद्ध मंगलवार दोपहर खिरनीबाग चौराहे व रोडवेज बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आगे चेकिंग देखकर तमाम ई-रिक्शा चालकों ने अपना रास्ता बदल दिया।
कुछ वाहनों को पुलिस की टीम ने पीछा कर पकड़ लिया और चालान की कार्रवाई की। वहीं, चेकिंग अभियान की सूचना मिलने पर कई चालकों ने ई-रिक्शा घर से ही नहीं निकाला। अभियान के तहत टीम ने 54 ई-रिक्शों का चालान किया। 31 ई-रिक्शों को सीज कर पुलिस लाइन में खड़े करा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से एक अप्रैल से अवैध और नियमों के खिलाफ चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सीओ यातायात संजय कुमार, एआरटीओ शांति भूषण पांडेय व प्रभारी यातायात विनय कुमार पांडेय ने ई-रिक्शों के विरुद्ध खिरनीबाग चौराहे व रोडवेज बस स्टैंड पर संयुक्त अभियान चलाया। सीओ यातायात संजय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में चल रहे अपंजीकृत एवं अवैध ई रिक्शों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिना डीएल, बिना रजिस्ट्रेशन व नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शों को शत-प्रतिशत सीज कर उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन कराया जाएगा। एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि शासन के आदेशानुसार संयुक्त अभियान चलाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बेटा चालान मत करना, हम लाइसेंस बनवा लेंगे
- खिरनीबाग चौराहा पर चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा से सवारियां ले जा रहे एक बुजुर्ग को हाथ देकर रोका। उनसे लाइसेंस मांगा तो वह हाथ जोड़ने लगे। सिपाही बोला- बाबा हाथ मत जोड़ो। विनम्र निवेदन है कि नियमों का पालन करो। कार्रवाई के डर से बाबा की आंखें भर आई। बोले- बेटा परिवार की जिम्मेदारी है। चालान मत करना। हम लाइसेंस बनवा लेंगे। सिपाही ने बाबा को जाने दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
साहब मालिक चिल्लाएगा... चालान मत कीजिए
- खिरनीबाग चौराहे पर टीम ने एक ई-रिक्शा चालक को रोक लिया। चालक ने लाइसेंस तो दिखा दिया, लेकिन ई-रिक्शा के कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस चालान करने लगी तो वह भी हाथ जोड़ने लगा। बोला कि साहब मालिक बहुत चिल्लाएगा। चालान न करो।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ई-रिक्शा बन गए मालवाहक
- सवारियाें में कम कमाई है, लेकिन माल ढोने में अधिक कमाई है। इसलिए तमाम ई-रिक्शा चालक माल ढाेने में लगे हैं। कई बार अधिक माल लाद लेने के कारण ई-रिक्शे पलट जाते हैं। इससे लोगों की जान पर बन आती है। इसके बावजूद प्रशासन ई-रिक्शा चालकों के माल ढोने पर रोक नहीं लगा पा रहा है।