{"_id":"688a674ef804c582120cdc34","slug":"seats-were-not-filled-even-on-the-last-day-of-graduation-admission-date-may-be-extended-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149304-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्नातक में प्रवेश के अंतिम दिन भी सीटें नहीं भरीं, बढ़ सकती है तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्नातक में प्रवेश के अंतिम दिन भी सीटें नहीं भरीं, बढ़ सकती है तिथि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्नातक में प्रवेश की बुधवार को अंतिम तिथि होने के बावजूद सीटें नहीं भर पाईं हैं। मंगलवार को पोर्टल की धीमी गति होने के चलते आखिरी दिन छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ रही। सीटें खाली रहने से कॉलेजों को तिथि बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, एमए में पोर्टल पर पंजीकरण के बाद पसंद के कॉलेजों में हार्डकॉपी जमा करने के लिए विद्यार्थी पहुंच रहे हैं।
बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे। कॉलेजों ने प्रवेश के लिए मेरिट सूची बनाते हुए स्नातक में प्रवेश शुरू किए थे। जीएफ कॉलेज में बीए की दो हजार सीटों के सापेक्ष एक हजार से ज्यादा प्रवेश हो गए हैं।
इसी तरह बीएससी बायो की 640 सीटों के सापेक्ष 550 प्रवेश हुए हैं। बीएससी गणित में 640 सीटों के सापेक्ष 120 ही प्रवेश हुए हैं। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बीए में 560 सीटों में 330 ही छात्र-छात्राओं ने एडमिशन कराया है। सेल्फ फाइनेंस की 220 सीटों पर नाम मात्र के प्रवेश किए गए हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. रुपांशु माला ने बताया कि बीएससी बायो और गणित में 145 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। एसएस कॉलेज में बीए में 1034 प्रवेश मंगलवार शाम तक हुए थे। बुधवार को भी विद्यार्थियों का प्रवेश का सिलसिला जारी रहा। कॉलेज में छात्र-छात्राओं का डाटा लॉक किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने बताया कि बीबीए, बीकॉम कंप्यूटर, बीकॉम फाइनेंस की सीटें फुल हो चुकी हैं। कॉलेज में सात विषयों में एमए कराया जाता है। इसमें अधिकतर सीटें फुल हो गईं हैं।
पसंद के कॉलेज में जमा करनी होगी हार्ड कापी
एमए में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर आवेदन का बुधवार को अंतिम दिन था। आवेदन के बाद विद्यार्थियों को पसंद के कॉलेज में फाॅर्म की हार्डकॉपी जमा करनी होगी। उसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्रवेश को लेकर अभी तिथि जारी नहीं की गई है।