फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seats of girl students remain vacant in technical education

Shahjahanpur News: तकनीकी शिक्षा में खाली रह जाती हैं छात्राओं की सीटें

Tue, 16 Apr 2024 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Seats of girl students remain vacant in technical education
रोजा ​स्थित राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय और निजी औद्योगिक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा के तहत छात्र-छात्राओं को विभिन्न ट्रेड में प्रवेश दिया जाता है, लेकिन हर बार छात्राओं की ट्रेड में सीटें रिक्त रह जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी शिक्षा में छात्राओं की रुचि न होने से ऐसा होता है।
विज्ञापन


जिले में तीन राजकीय और नौ निजी औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर में छात्राओं के लिए इम्ब्राइडरी, स्टेनो हिंदी और स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में प्रवेश लिए जाते हैं। पुवायां और जलालाबाद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ड्रेस मेकिंग, कॉस्मेटोलॉजी व फैशन डिजाइनिंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में सिर्फ छात्राओं का प्रवेश लिया जाता है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में इन सभी ट्रेड में सीटों के सापेक्ष कम प्रवेश हुए। वहीं, उन ट्रेड में छात्राओं की संख्या नाममात्र की रही, जिनमें छात्राओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण है। इनमें एक-दो सीटों पर ही छात्राओं का प्रवेश हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

वर्ष 2023 में यह रही स्थिति

-राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर में संचालित इम्ब्राइडरी ट्रेड में 20 सीटों के सापेक्ष सिर्फ आठ छात्राओं ने प्रवेश लिया। स्टेनो हिंदी के लिए 24 सीटों में सभी भर गईं, लेकिन स्विंग टेक्नोलॉजी की 20 में 15 सीटें भर सकीं।

-राजकीय आईटीआई पुवायां में ड्रेस मेकिंग ट्रेड के लिए 40 सीटों में 12, कॉस्मेटोलॉजी की 48 में 43 और फैशन डिजाइनिंग टेक्नोलॉजी की 40 में 39 सीटों पर प्रवेश हुए थे।

-राजकीय आईटीआई जलालाबाद में चल रही ड्रेस मेकिंग ट्रेड में 40 में मात्र 17 प्रवेश छात्राओं के हुए। कॉस्मेटोलॉजी की 48 सीटों में सभी पर प्रवेश हो गए। जबकि, फैशन टेक्नोलॉजी की 40 सीटों में 39 भर गई थीं।

------

मई में नए सत्र के लिए आवेदन पत्र आने की संभावना

यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार मई में आवेदन पत्र आने की संभावना जताई जा रही है।


------

राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित सभी इंजीनियरिंग व नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड में 20 प्रतिशत आरक्षण छात्राओं को दिया जाता है। कुछ ट्रेड सिर्फ छात्राओं के लिए संचालित हैं। पिछले वर्ष उपलब्ध सीटों के सापेक्ष कम प्रवेश हुए थे। इस वर्ष शत-प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए प्रयास किए जाएंगे।

- नगेंद्र सिंह, राजकीय आईटीआई, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed