{"_id":"68f12d0e747c8d52910e437c","slug":"sdo-sent-letters-to-co-and-sdm-after-the-house-was-demolished-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155328-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आवास तोड़े जाने पर एसडीओ ने सीओ व एसडीएम को भेजे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आवास तोड़े जाने पर एसडीओ ने सीओ व एसडीएम को भेजे पत्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर में बिजली निगम के जर्जर आवास जेसीबी से ढहा दिए जाने के मामले में बुधवार की शाम को तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस के हरकत में नहीं आने पर एसडीओ सौरभ शाक्य ने ईमेल व डाक के माध्यम से सीओ सदर व एसडीएम से पत्राचार किया है।
बिजली निगम के जर्जर सरकारी आवास का कुछ हिस्सा मंगलवार देर रात तोड़ दिया गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद चहारदीवारी उठाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आरोप एक पूर्व विधायक पर लगा है। जेई भोलानाथ की सूचना पर एसडीओ ने मामले में थाने में तहरीर दी थी।
एसडीओ सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वह थाने में तहरीर दे चुके हैं। अब एसडीएम व सीओ को पंजीकृत डाक व ई-मेल के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जाएगी। संवाद