फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM office lessee sitting on hunger strike

एसडीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे पट्टेदार

Sat, 22 Aug 2015 11:49 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 22 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
SDM office lessee sitting on hunger strike
 गांव महमूदपुर सैंजनियां निवासी रामप्रीत, रामसहाय, दशरथ, रामप्रवेश आदि पट्टे की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटने के विरोध में शनिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठने वाले किसानों ने मंगलवार को एसडीएम लालबहादुर को ज्ञापन देकर बताया था कि उन लोगों के नाम गांव के पास जमीन के पट्टे हैं, लेकिन जमीन पर दूसरे लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। पट्टों की कई बार पैमाइश कर मेड़बंदी कराई जा चुकी है, लेकिन अवैध रूप से काबिज लोग जमीन छोडने को तैयार नहीं हैं। खुटार पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। खुटार एसओ ने उन लोगों को कई बार थाने बुलाया और बाद में फोर्स नहीं होने का बहाना कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया था कि 21 अगस्त तक उन लोगों को जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया तो वह लोग 22 अगस्त से एसडीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठने को विवश होंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर किसान शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। एसडीएम लालबहादुर ने किसानों ने वार्ता की और एक सप्ताह में पट्टे की भूमि से कब्जा हटवाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed