फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM is a surprise check of the CHC

एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Mon, 15 Jun 2015 11:06 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Mon, 15 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
SDM is a surprise check of the CHC
एसडीएम ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर वहां व्याप्त अनियमितताओं पर चिकित्साधीक्षक समेत स्टाफ की कड़ी फटकार लगाई तथा डीएम को जांच रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

एसडीएम वंदना त्रिवेदी सोमवार को दोपहर पौने दो बजे अचानक सीएचसी में जा पहुंची। सर्वप्रथम उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जहां बिना सूचना विगत 10 अप्रैल से स्टाफ नर्स रेविका पाल अनुपस्थित मिली। तदोपरांत उन्होंने प्रसव कक्ष, औषधि भंडार कक्ष, कोल्ड चैन कक्ष, इंजेक्शन कक्ष का भी निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष में जहां पूरा स्टाफ नदारद मिला, वहीं चैन कोल्ड कक्ष के फ्रीजर में रखी वैक्सीन मानक के विपरीत तापमान पर मिली। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. सतेंद्र कुमार को चेताया कि विपरीत तापमान पर वैक्सीन रखने से न केवल वह खराब हो जाएंगे, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। औषधि भंडार कक्ष में कई दवा स्टाक से कम मात्रा में मिली तथा वहां पर रखा फ्रिज भी बंद मिला। वार्डों में बिना चादरों के गद्दों पर एसडीएम ने नाराजगी जताई तथा प्रसूताओं को शासन के आदेश के बावजूद तीन माह से दूध व ब्रेड न दिये जाने पर रोष व्यक्त किया। अस्पताल में एसडीएम को अव्यवस्थाओं का बोलबाला मिला। इतना ही नहीं सरकारी आवासों पर अन्यत्र क्षेत्रों में तैनात व रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा अनाधिकृत कब्जे मिलने के प्रकरण को एसडीएम ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की विस्तृत जांच रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed