फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scuffled with the police, then repulsed with sticks

हाथापाई होने पर पुलिस ने फटकारी लाठियां, कई लोगों को पकड़ा

Thu, 27 Oct 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scuffled with the police, then repulsed with sticks
बंडा। मेले के पास कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ दिया। मौके से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को कुछ लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया और कुछ लोगों को बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात दस बजे एक मोहल्ले का युवक अपने परिवार की महिलाओं को मेले में ले गया था। मेले के पास मौजूद कुछ लोगों ने महिलाओं पर छींटाकशी कर दी। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट होते देखकर एक दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे। डंडे फटकार कर लोगों को खदेड़ा तो कुछ लोगों ने दरोगा और सिपाही से भी हाथापाई कर दी।
विज्ञापन

दरोगा की सूचना पर थाने से भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और भीड़ पर लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सड़क और ढाबों पर लोगों को एकत्र देखकर डंडे बरसाए और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को कुछ लोगों का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान करने के बाद अन्य लोगों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया एक युवक अपने बच्चों को झूला झुला रहा था। इस दौरान दूसरे युवक की अंगुली बच्चे की आंख में लग गई। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया था। बाद में दोनों का समझौता हो गया। पुलिस के साथ हाथापाई की बात निराधार है। पुलिस ने भी किसी को नहीं पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के लोगों पर शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के साथ हाथापाई नहीं हुई है। - पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed