फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scramble for seats on trains and buses

Shahjahanpur News: ट्रेनों और बसों में सीट के लिए मारामारी

Wed, 10 Jun 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Scramble for seats on trains and buses
शाहजहांपुर में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन पर लेटे अभ्यर्थी। संवाद
शाहजहांपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ट्रेनों और बसों में सीट घेरने के लिए जूझना पड़ रहा है। भीड़ के आगे संसाधन पस्त पड़ रहे हैं। सोमवार की रात आई अयोध्या एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारामारी रही। वहीं, बसों में लखीमपुर और बरेली रूट पर काफी यात्री रहे। पीलीभीत जाने वालों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार की रात लखनऊ दिशा की ओर जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। रात साढ़े दस बजे अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस के आते ही सीट घेरने की मशक्कत प्रारंभ हुई। जनरल कोच पहले से भरे थे। रोडवेज बस अड्डे पर काफी अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकतर लखीमपुर और बरेली रूट के होने के चलते उन्हें आसानी से बस मिल गई। हर 15 मिनट के अंतराल में बस होने से अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। पीलीभीत रूट पर जरूर बसों के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्लेटफॉर्म बने ठिकाना, गर्मी ने लिया परीक्षा से पहले इम्तिहान
सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले ही अभ्यर्थी जिले में पहुंच रहे हैं। सोमवार की रात को अभ्यर्थियों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लेटकर गुजारी। स्टेशन के गेट पर भी काफी परीक्षार्थी लेटे नजर आए। रोडवेज बस अड्डे पर भी अभ्यर्थियों ने रात गुजारी। परीक्षा से पहले ही गर्मी ने अभ्यर्थियों का इम्तिहान लिया।

----------
विशेष ट्रेन से मिली राहत
परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन का संचालन किया है। यह मुरादाबाद से शाहजहांपुर होते हुए आगे की ओर रवाना की जाती है। इससे अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली है।

शाहजहांपुर में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन पर लेटे अभ्यर्थी। संवाद

शाहजहांपुर में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन पर लेटे अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed