फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schools of Secondary Education Council will open from today

आज से खुलेंगे माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल, शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार होगा संचालन

Fri, 01 Jul 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Schools of Secondary Education Council will open from today
शाहजहांपुर में एक जुलाई स्कूल खुलने को लेकर कक्षा में मेज की सफाई करती महिला कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल शुक्रवार को खुल रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्कूलों में साफ-सफाई के साथ ही कक्षाएं संचालित कराए जाने के लिए तैयारियां हुई। स्कूल संचालकों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार संचालन किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अप्रैल में ही शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया था। इसमें माह वार शैक्षिक व खेलकूद से संबंधित गतिविधियां संचालित किए जाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। एक जुलाई से स्कूलों को खोलने और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश हैं। अगस्त में शिक्षा के साथ खेलकूद पर भी ध्यान दिया जाएगा। सितंबर, अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर से लेकर सत्र समापन तक की गतिविधियों को कैलेंडर में अंकित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार से माध्यमिक के सभी स्कूल खुल जाएंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के माध्यमिक स्कूलों में दिनभर साफ-सफाई का कार्य होता रहा। इसके साथ ही कक्षाएं संचालित करने के लिए तैयारी कराई गई। शिक्षकों को समय से स्कूल आने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि एक जुलाई से माध्यमिक के सभी स्कूल खुलेंगे। सभी स्कूल संचालकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर का अनुपालन करना है। शुक्रवार को स्कूल खोलने के साथ ही प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू होगी। शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए स्कूल में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed