फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schools and colleges will open from today following the Corona guidelines

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आज से खुलेंगे स्कूल व कॉलेज

Mon, 07 Feb 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Schools and colleges will open from today following the Corona guidelines
अवनीश सक्सेना, अभिभावक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण की दरों में कमी आने के बाद शासन ने स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधन ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार से कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल और उच्च शिक्षा के कॉलेज खोले जाएंगे। प्राइमरी के बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। इसके निर्देश अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी किए हैं। इस फैसले से प्रबंधन और अभिभावक खुश हैं।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बावजूद स्कूल व कॉलेजों में कक्षों की सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य व कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की तैयारी की हुई। डीआईओएस शौकीन यादव ने बताया कि सोमवार से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खुलेंगे। विद्यालयों में शिक्षक, विद्यार्थियों को मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए गएहैं। नोटिस बोर्ड पर कोरोना से बचाव से संबंधित मुद्रित पोस्टर को लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई पिछड़ गई है। ऑनलाइन पढ़ाई से कुछ खास लाभ नहीं मिला। जिले में कोरोना का नियंत्रण में है। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए स्कूल खोला जाना और पढ़ाई होना अच्छा निर्णय है। - अवनीश सक्सेना
ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों को उतना समझ नहीं आता, जितना कक्षा में बैठकर पढ़ने से आ जाता है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी होनी है, ऐसे में तैयारी के लिए शिक्षकों का सानिध्य मिलना जरूरी है। बच्चों को स्कूल भेंजेंगे। - अनंगपाल सिंह चौहान
शासन के मंशा के अनुसार स्कूल खुल रहे हैं। सभी स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। ऐसे में अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए स्कूल का संचालन भी जरूरी है।- विपिन अग्रवाल, अध्यक्ष, इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन

कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोलने के आदेश मिले, उनका पूर्णतया पालन कराएंगे। सभी शिक्षक और विद्यार्थी मास्क लगाकर आएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करें इसके निर्देश है। - अनिल कुमार, प्रधानाचार्य, जीआईसी

अनंगपाल सिंह

अनंगपाल सिंह- फोटो : SHAHJAHANPUR

अनिल कुमार

अनिल कुमार- फोटो : SHAHJAHANPUR

रपिन अग्रवाल

रपिन अग्रवाल- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed