फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schoolgirl hangs

छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 02 Jul 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl hangs
आत्महत्या - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
शहर के मोहल्ला दिलाजॉक में शनिवार शाम दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका गला दुपट्टे से कसा था और शव कमरे में पंखे के कुंडे से झूल रहा था। सदर थाने की कैंट चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजॉक निवासी मजदूरीपेशा अशोक कुमार शनिवार सुबह ही अपने बहनोई विनोद कुमार का सामान लोदीपुर स्थित किराए के मकान में रखवाने के लिए गए थे। घर में पत्नी अनीता व बड़ी बेटी 17 वर्षीय मानसी भी अपने छोटे भाई-बहनों के साथ मौजूद थी। शाम लगभग साढ़े पांच बजे मां अनीता छह वर्षीय बहन अंजलि के साथ पास में ही दूध लेने चली गई, नौ वर्षीय भाई अभय व चार वर्षीय बहन बीरा खेल में पड़ गए। दादी शांति देवी भी घर में मौजूद नहीं थीं, इसी बीच मानसी ने खुद को अकेला पाकर दुपट्टे से गले में फांसी का फंदा कसा और कमरे में पहुंचकर पंखे के कुंडे से लटक गई। लगभग छह बजे मां जब दूध लेकर लौटी तो बच्चों ने जानकारी दी कि मां मानसी ने कमरे में फांसी लगा ली। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। इसके बाद मोहल्ले के तमाम लोग जुट गए। सूचना मिलते ही लोदीपुर से पिता अशोक कुमार आया तो बेटी के शव को देखकर उसके भी होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को फांसी के  फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने भी मौका मुआयना किया। मृतका आर्य कन्या इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed