फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   school inspaction

अकर्रा रसूलपुर स्कूल के बच्चों ने अपने माता-पता के नाम अंग्रेजी में लखे

Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
school inspaction
शाहजहांपुर में शुक्रवार को अकर्रां रसूलपुर विद्यालय का निरीक्षण करते डिप्टी डायरेक्टर चंद्रभा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम जायजा लेने ब्लॉक ददरौल के कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर पहुंची। बेसिक डिप्टी डायरेक्टर चंद्रभान के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में बच्चों से शैक्षिक गुणवत्ता की जानकारी की गई और छात्र-छात्राओं से अंग्रेजी में उनका तथा माता-पिता का नाम लिखवा कर देखा। इसमें बच्चों ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में डिप्टी डायरेक्टर ने पाया कि स्कूल में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर है। कोविड-19 का स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। टीम को भौतिक परिवेश भी विद्यालय में अच्छा पाया। मिड डे मील की जानकारी की और अभिभावकों से पता किया कि भोजन ठीक मिल रहा है या नहीं। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षक मेहनती हैं। बच्चों को मिड डे मील भी प्रतिदिन मिल रहा है।
विज्ञापन

जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमपाल गंगवार ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन व्यवस्था है। जो बच्चे स्कूल आकर पढ़ना चाहते हैं, उनसे सहमति पत्र ले लिया जाता है। सरकार के द्वारा भी प्रेरणा एप, दीक्षा एप, दूरदर्शन पर शैक्षिक कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जा रही है। प्राइमरी के प्रधानाध्यापक मुदित किशोर सेठ ने बताया कि अधिकारियों ने विद्यालय के भौतिक वातावरण तथा बच्चों के शैक्षिक स्तर की सराहना की हैं। निरीक्षण में उपनिदेशक चंद्रभान, बीएसए सुरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डीके अस्थाना, निश्चय सिंह, रजनीश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed