फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School children performed in Amar Ujala Village Festival in Shahjahanpur

अमर उजाला गांव महोत्सव: स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से मचाई धूम, देशभक्ति के गूंजे तराने

Sun, 10 Mar 2024 03:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2024 03:33 PM IST
सार

अमर उजाला गांव महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। देशभक्ति पर आधारित नाटक भी सराहा गया। 

विज्ञापन
School children performed in Amar Ujala Village Festival in Shahjahanpur
स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खिरनीबाग मैदान में अमर उजाला गांव महोत्सव के दूसरे सत्र में शनिवार को कला और साहित्य को समर्पित रहा। छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। देशभक्ति पर आधारित नाटक भी सराहा गया। बीएसए रणवीर सिंह और स्वास्थ्य विभाग के डीएचआईओ वीरेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


शाम के सत्र में सत्यभारती स्कूल कुर्रियाकलां की छात्रा तनु ने नृत्य से शुभारंभ किया। इसी स्कूल की छात्रा कशिश व वंशिका ने देशभक्ति पर आधारित नाटक की प्रस्तुति देकर सभी को रोमांचित कर दिया। गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने समूह नृत्य से कार्यक्रम को गति दी। इसके बाद लीला संगीत केंद्र की विदुषि विश्वास ने इत्ती सी हंसी पर कदम थिरकाकर खूब तालियां बटोरीं। आराभ्या कुशवाहा, अनाया गुप्ता, आहना गुप्ता का नृत्य भी खूब पसंद किया गया। अमिय कृष्ण मिश्रा ने गीत प्रस्तुतकर समा बांध दिया। मोईन खान के संचालन में हुए कार्यक्रम में अतिथियों ने पुरस्कार बांटे।

विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल हथौड़ा ने जीती खो-खो प्रतियोगिता
अमर उजाला गांव महोत्सव में खेल जुनून के तहत शनिवार को खो-खो प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। विद्यार्थियों ने प्रतिभा का परिचय देते हुए पुरस्कार हासिल किए। कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग भावलखेड़ा, कंपोजिट विद्यालय शाहबाजनगर ददरौल व जूनियर हाईस्कूल मीरानपुर कटरा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बेसिक शिक्षा परिषद के पीटीआई रामप्रसाद व सचिन प्रेमी की निगरानी में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 

निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षकों ने कंपोजिट स्कूल हथौड़ा को प्रथम और कंपोजिट स्कूल शाहबाजनगर को द्वितीय घोषित किया। कटरा के जूनियर हाईस्कूल को तीसरे पायदान पर रहकर संतोष करना पड़ा। कंपोजिट स्कूल शाहबाजनगर का विशेष पीटी का प्रदर्शन भी सराहा गया। छात्रा आकांक्षा ने कविता सुनाकर सभी की सराहना पाई। 

शिक्षक सुशील भारती, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, नरेंद्र कुमार जायसवाल, फरहा नाज, अपूर्वा शर्मा, अर्शी खान, रविंद्र पाल प्रजापति, राजकौर, गजाला परवीन, यशपाल सिंह और नरेंद्र जायसवाल व विजेता टीम को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता ने पुरस्कृत किया। 

मुशायरे का किया गया आयोजन 
जीआईसी के खेल मैदान में अमर उजाला गांव महोत्सव के मंच पर कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ व नवोदित कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम का आगाज मां वीणापाणि वंदना से कवि अभिषेक ठाकुर अधीर ने किया। 

इसके बाद वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने सुनाया कि आपके चेहरे पे इतनी वहशतें अच्छी नहीं, शायर इशरत सगीर ने सुनाया-मोहब्बत का कोई पौधा लगाओ, फहीम बिस्मिल ने सुनाया कि मिल तो लिया हूं आदमी अच्छा नहीं लगता। कवि विकास सोनी ऋतुराज ने सुनाया कि तुलसी है वो किसी और के आंगन की, मनोज कृष्ण मिश्रा ने सुनाया कि नहीं हूं राम मैं फिर क्या करूं इच्छा परीक्षा की। 

रितेश सिंह राहिल ने सुनाया कि हम सिखा देंगे दर्द को, नवनीत मिश्रा ने सुनाया कि ये कुछ चंद जमाने वाले देते हैं हमको, मशवरा-ए-मोहब्बत का, इरफान रुहाीन ने सुनाया कि बहुत थोड़ा सा वक्त लगता है, इसको टूट जाने में, आयुष वाजपेयी ने सुनाया कि गर रावन जल जाता तो एक बार में ही, रोजी खान ने सुनाया कि मेरे उस दौरे का मैं भी, बड़ा अव्वल खिलाड़ी हूं। इस दौरान सरताज अली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों को मिला सेवा सम्मान
समारोह के दौरान जीएफ कॉलेज के शिक्षक डॉ.स्वप्निल यादव, डॉ. अर्चना सक्सेना और एसएस कॉलेज के शिक्षक डॉ.विकास खुराना को सम्मानित किया। रक्तदान कर लोगों की जान बचाने वाले शिक्षक फैसल रियाज, फाजिल खान व उनकी टीम को स्मृति चिह्न दिया। डेंटिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.अमित वर्मा, सचिव डॉ. शाहजेब खान को सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed