फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School Chalo campaign started live broadcast in schools

स्कूल चलो अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, स्कूलों में हुआ सीधा प्रसारण

Tue, 05 Apr 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
School Chalo campaign started live broadcast in schools
शाहजहांपुर में स्कूल चलो अभियान में भाग लेते बच्चे । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बेसिक विद्यालयों के स्कूल चलो अभियान का आगाज सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने किया। जिले के सभी 2720 विद्यालयों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में हुआ। यहां मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने छात्र-छात्राओं के साथ गुब्बारे उड़ाकर किया। कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा की ओर से सरस्वती वंदना, मॉडल कंपोजिट विद्यालय अंग्रेजी मीडियम हथौड़ा, कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर, तथा नगर केजीबीवी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम मुख्य द्वार पर कलर पार्टी, बैंड टीम ने सभी अतिथियों का पुष्प भेंटकर व रोली तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम मेें ब्लॉक व नगर क्षेत्र के विद्यालयों में कक्षा पांच व आठ में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, एएमसी अध्यक्ष, रसोइयों का शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मान हुआ। जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं के साथ मध्याह्न भोजन भी किया। रंगोली, स्कूल चलो की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। बीएसए सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 4.5 लाख बच्चों का प्रवेश स्कूलों में कराने का लक्ष्य रखा है। 30 अप्रैल तक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान परियोजना निदेशक अवधेश राम, उप शिक्षा निदेशकव प्राचार्य डायट अचल कुमार मिश्रा, जिला बीएसए सुरेंद्र सिंह्र, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रमेश सिंह, जिला समन्वयक समेतिक शिक्षा सोहन शुक्ला, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन निश्चय सिंह, एमडीएम मनोज कुमार, एबीएसए ईश्वरकांत मिश्रा, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर आदि मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं की बात:::
सीएम की बात मानेंगे
स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने मन लगाकर पढ़ने की बात कही है, हम उनकी बात को मानेंगे। - हिमांशू, कक्षा-2
स्कूल में पढ़ाई होती है
स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम को देखकर अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों का स्कूल में नाम लिखाने की अपील की है। पढ़ाई करना जरूरी है। स्कूल में पढ़ाई होती है। - गौरव, कक्षा-3
अच्छा लगा है स्कूल आना
हमारे स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है। कक्षा दो में आ गए हैं। कोरोना की वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। अब फिर से स्कूल खुल गए है और पढ़ाई भी हो रही है। स्कूल में पढ़ना अच्छा लगता है। - श्रीकांत, कक्षा-2
रोज स्कूल आते हैं
कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में शिक्षक-शिक्षिकाएं बहुत अच्छे से हमें पढ़ाते है। हम रोजाना स्कूल आते हैं। कक्षा दो पास करके तीन में आ गए हैं। हम पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहते हैं। - आरुषी, कक्षा-3
योगी जी ने समझाया
स्कूल चलो अभियान के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि उन सभी बच्चों का प्रवेश स्कूल में करवाया जाए, जोकि किसी कारणवश पढ़ नहीं पा रहे है। उनके अभिभावकों को भी योगी जी ने समझाया। - अंशिका, कक्षा-4
मन लगाकर करेंगे पढ़ाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही है। जिन बच्चों का नाम स्कूल में नहीं लिखा है, उनका भी नाम लिखवाने के लिए कहा है। स्कूल में सभी बच्चों का नाम लिखना चाहिए। - पूनम, कक्षा-4

पढ़कर नाम रोशन करेंगे
कक्षा आठ में प्रथम श्रेणी प्राप्त करके पास हुए हैं। अब आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे स्कूल में प्रवेश लेंगे। फार्म भर दिया है। पढ़-लिखकर मम्मी-पापा का नाम रोशन करना चाहते हैं। योगीजी ने भी यही कहा है। - रवित कुमार, कक्षा-8

शाहजहांपुर में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करती जिला पंचायत अध्यक्ष मम?

शाहजहांपुर में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करती जिला पंचायत अध्यक्ष मम?- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में स्कूल चलो अभियान का गुब्बारें उड़ाकर उद्घाटन करते विधायक गण । संवाद

शाहजहांपुर में स्कूल चलो अभियान का गुब्बारें उड़ाकर उद्घाटन करते विधायक गण । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed